Breaking News

“अमृत भारत ट्रेन” शुभारंभ के उपलक्ष्य में रचनात्मक प्रतियोगिता

– पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा “अमृत भारत ट्रेनों” का भव्य शुभारम्भ किया जाएगा। इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से संबद्ध स्थानीय विद्यालयों में रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन तथा चित्रकला (पेंटिंग) को शामिल किया गया, जिनका विषय था “आम लोगों की भारतीय रेल”। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी विद्यालयों में स्वामी विवेकानंद शिक्षा सदन, मनकापुर,
टी.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज, गोमतीनगर, लखनऊ, श्री कृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज, बस्ती, एन.ई. रेलवे गर्ल्स स्कूल, गोरखपुर, एन.ई. रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोरखपुर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ ने बताया कि छात्रों ने विविध दृष्टिकोणों से भारतीय रेल की भूमिका को रेखांकित करते हुए रचनात्मक अभिव्यक्ति दी। उनके द्वारा प्रस्तुत निबंधों और चित्रों ने न केवल भारतीय रेल की जन-सेवा भावना को उकेरा, बल्कि उनकी सृजनशीलता और सामाजिक समझ को भी दर्शाया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

Check Also

सूर्या हत्याकांड पर मायावती ने जताई चिंता; डिप्टी सीएम बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा के छात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES