Breaking News

सतीश महाना ने रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 अगस्त। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि रक्षा-बन्धन भारतीय लोक-जीवन में भाई बहन के अटूट प्रेम एवं विश्वास की सुन्दर परम्परा का पवित्र त्योहार है। यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक है । भारतीय परंपरा में पुरोहित भी रक्षासूत्र बांधते हैं और जनमानस के दीर्घायु की कामना करते है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांध लंबी उम्र और उनके सुख-समृद्धि की कामना करती है।

Check Also

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री का स्वदेशी पर जोर, बुनकरों को सम्मान और योजनाओं का लाभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES