Breaking News

हिमाचल प्रदेश की छात्राओं ने अध्यक्ष संग यूपी विधानसभा का अवलोकन किया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 5 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के छात्राओं के एक दल ने आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात कीं। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष से विधायिका की भूमिका, इसके महत्व, इतिहास और सदन की कार्यवाही के बारे में कई सवाल किए। श्री महाना ने उन्हे विधायिका की भूमिका के बारे में बताया। विधानसभा परिसर के भ्रमण के बाद छात्राओं ने कहा कि यूपी के 20 से अधिक स्थानों के दौरे में सबसे अधिक खुशी उन्हे यूपी विधानसभा को देखकर हो रही है।
    21छात्राओं सहित 28 सदस्यीय दल ने पूछा कि एक अच्छे व्यक्तित्व के निर्माण के सवाल पर श्री महाना ने उन्हे बताया कि सफलता के लिए संयम, धैर्य और जनविश्वास बेहद जरूरी होता है। विधायिका के क्षेत्र में भी जनता एक विधायक को चुनकर इसलिए भेजती है कि उसका अपने विधायक पर विश्वास होता है।
श्री महाना ने कहा कि यू0पी0 की विधानसभा देश के सबसे बड़ी विधानसभा है। हमारी विधानसभा में 403 सदस्य है। जनसंख्या की दृष्टि से यू0पी0 यदि एक देश होता तो विश्व के पाँचवे सबसे बडे देश के रूप में देखा जाता है। यूपी विधानसभा में एक से एक पढे लिखे सदस्य है। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से आप सब उस राज्य के रहने वाले है। जहाँ की जनता अनुराग ठाकुर को चुनकर लोकसभा में भेजती है।
श्री महाना ने एक छात्रा के सवाल के जवाब में कहा कि संविधान के तीन स्तम्भ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका है जिसमें विधायिका का एक महत्वपूर्ण स्थान है। विधानभवन के इतिहास के बारे मेें पूछे गए एक सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने छात्राओं के दल को बताया कि उ0प्र0 की विधानसभा 1922 में बननी शुरू हुई लोकसभा के बाद देश की सबसे बड़े लाइब्रेरियों में से एक है।
इसके पूर्व छात्राओं ने विधानसभा के गलियारे डिजिटल वीथिका विधानमंडप टंडन हाल आदि का भ्रमण किया। इस मौके पर छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष को हिमाचली टोपी, शाल और एक मोमेंटो भेंट किया।

Check Also

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में खेली गयी फूल और अबीर – गुलाल की होली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के पावन पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES