Breaking News

त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ पत्नी रत्ना राय चैधरी सेन भी उपस्थिति थी। विधानसभा पहुंचने पर अध्यक्ष सतीश महाना की अनुपस्थिति में विशेष सचिव बृजभूषण दुबे समेत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन ने विधान भवन स्थित सभा मंडप, पिक्चर गैलरी, नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) सेवा केन्द्र, विधान पुस्तकालय तथा सभा मण्डप का अवलोकन किया।
श्री दूबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान सभा ई-विधान लागू करने वाला देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। सभी सदस्यों को वरिष्ठता के आधार पर सीट आवंटन किया गया है। प्रश्नों को सदन में लगाए जा रहे स्क्रीन पर दिखाये जाने के साथ ही प्रश्नों के सापेक्ष अनुपूरक प्रश्नों एवं मा0 सदस्यों को ई-विधान के प्रशिक्षण सहित यूट्यूब सोशल मीडिया एवं सत्र की कार्यवाही के सजीव प्रसारण की भी व्यवस्था है।
विधानसभा का भ्रमण करने के बाद अध्यक्ष विश्वबंधु सेन ने इसके आंतरिक एवं वाहय स्वरूप की भूरि भूरि प्रसंशा करते हुए मौके पर उपस्थिति अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES