Breaking News

उत्तर रेलवे: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रदत्त किए गये समापक भुगतान प्रपत्र एवं स्मृति चिन्ह

– उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 55 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्ति
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। अपनी रेल सेवा का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए मंगलवार कोे उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 55 रेल कर्मचारी अपनी रेल सेवा से निवृत्त हुए। इन सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मंगलवार कोे मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया, जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे RTGS के माध्यम से भेजा जायेगा एवं कर्मचारी के खाते में स्वतः क्रेडिट हो जायेगा।
कुलदीप तिवारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में मण्डल कार्मिक अधिकारी, आर. सी. बैरवा ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का स्वागत किया एवं उनकी रेल सेवाओं हेतु आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत अपर मण्डल रेल प्रबंधक, शूरवीर सिंह चैहान ने प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र एवं गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन में मण्डल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों से संवाद किया एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES