Breaking News

राधा कृष्ण एवं मनकामेश्वर मंदिर के विकास हेतु 58 लाख की मिली मंजूरी: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ/ झांसी। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। बुंदेलखंड के झांसी जनपद स्थित ऐतिहासिक श्री श्री 1008 राधा कृष्ण एवं मनकामेश्वर मंदिर के पर्यटन विकास पर 57.95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि झांसी न केवल वीरों की धरती के रूप में प्रसिद्ध है, बल्कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी इसका विशेष महत्व है। टौरिया नरसिंह राव क्षेत्र में स्थित ये प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। धार्मिक पर्यटन में प्रदेश निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे स्थलों का विकास पर्यटन के साथ-साथ क्षेत्रीय समृद्धि का भी माध्यम बनता है।
इस परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, बैठने की उचित व्यवस्था, सड़क और आगंतुक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए बुनियादी संरचनाओं को भी विकसित किया जाएगा।
श्री सिंह ने बताया कि झांसी में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, खासकर जन्माष्टमी जैसे धार्मिक पर्वों के दौरान। इन स्थलों तक रेल और सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है, जिससे पर्यटन को और अधिक गति मिलेगी।
प्रेम और आस्था का प्रतीक हैं ये मंदिर:
बताते चलें कि श्री श्री 1008 राधा कृष्ण मंदिर को प्रेम की प्रतिमूर्ति के रूप में पूजा जाता है और मनकामेश्वर मंदिर को आस्था का केन्द्र माना जाता है, जहाँ श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आते हैं।

Check Also

राज्यपाल से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES