Breaking News

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 9 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है।
आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अर्थ सहित चार प्रकार के पुरुषार्थ बताए गए हैं। धनतेरस इसी का द्योतक है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश में अन्त्योदय की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन वैद्यगण भगवान धन्वंतरि का पूजन करते हंै। सर्वविदित है कि अच्छे स्वास्थ्य के माध्यम से ही सुख एवं समृद्धि पायी जा सकती है। इसलिए धनतेरस एवं धन्वंतरि जयंती के अवसर पर अर्थ के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करने का भी संकल्प लिया जाना चाहिए, जिससे एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज निर्मित हो सके।

Check Also

आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे: संजय निषाद ने भाजपा को दिया अल्टीमेटम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सहयोगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *