Breaking News

पुलिस मुख्यालय में “संविधान दिवस” के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा द्वारा उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “संविधान दिवस” के अवसर पर शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के तहत अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अमिताभ यश द्वारा अपने कार्यालय एवं पुलिस मुख्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया तथा मौलिक कर्तव्यों के प्रति निष्ठा एवं पालन की शपथ ग्रहण की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के आदर्शों, मूल्यों एवं दायित्वों के प्रति पुलिस कर्मियों में जागरूकता और प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करना रहा।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES