Breaking News

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के 41 करोड़ जारी

– लखनऊ जनपद के 203472 किसानों को 40 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि उनके खातों में भेजी गई
– लखनऊ में हुआ सजीव प्रसारण
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के सेवापुरी विकासखंड के बनौली ग्राम से जारी की गई। प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर दो-दो हजार रुपये की राशि 20500 करोड़ रुपये के कुल बजट के साथ देशभर के 9.71 करोड़ कृषक परिवारों के खातों में स्थानांतरित की। इसमें उत्तर प्रदेश के 2.29 करोड़ किसान परिवारों को लाभ मिला।
इस अवसर पर लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अमरेश रावत और अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह रहे।
लखनऊ जनपद के 203472 किसानों को 40 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि उनके खातों में भेजी गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष (किसान मोर्चा) अरुण सिंह, किसान मोर्चा के लखनऊ जिला अध्यक्ष अतुल मिश्रा, कृषि विज्ञान केंद्र के विभागाध्यक्ष डॉ बी पी सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक डॉ अजय कृष्णा, उप कृषि निदेशक विनय कुमार कौशल, कृषि रक्षा के उप निदेशक डॉ संजय त्रिपाठी सहित कृषि विभाग एवं गन्ना अनुसंधान संस्थान के अधिकारी और वैज्ञानिक मौजूद रहे। लगभग 500 महिला और पुरुष किसानों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के बाद प्राकृतिक खेती विषयक गोष्ठी और मेला आयोजित हुआ जिसमें वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने किसानों को जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य और उन्नत कृषि तकनीकों के विषय में जानकारी दी। अंत में बेहतर कार्य करने वाले 10 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक किसान शामिल हुए।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES