Breaking News

KGMU : शिक्षक संघ ने कुलपति डा0 पुरी को ससम्मान विदाई दी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
दिनांक 9 अगस्त। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति ले0जन0 डा0 बिपिन पुरी के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आज दिनांक 5 अगस्त 2023 को KGMU के शिक्षक संघ द्वारा विदाई समारोह का आयोजन प्रशासनिक भवन स्थित सेल्बी हाल में आयोजित किया | इस अवसर पर KGMU की भावी कुलपति डा० सोनिया नित्यानंद भी उपस्थित रही |
        अभिनन्दन समारोह में डा0 पुरी ने अपने यादगार विचार व्यक्त किए।कुलपति के रूप में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर उन्होंने अपने कार्यकाल की हर उपलब्धि और हर सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के स्नेह, सहयोग और समर्थन को देते हुए कहा कि इस प्रेमपूर्ण व्यवहार को वह सदैव अपनी स्मृतियों में संजोए रखेंगे।उन्होंने कहा अनुशासन एवं सकारात्मकता ही सफलता का पर्याय है। जीवन में हमेशा सकारात्मक बने रहें। सभी के लिए मन में स्नेह और सम्मान रखे और सभी को सहयोग प्रदान करने की कोशिश हो, तो जीवन खुद ही सफल और सार्थक हो जाएगा।
कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों ने भावभीनी अभिनन्दन करते हुए कुलपति जी जुड़े रोचक प्रसंग भी साझा किए।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES