Breaking News

प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जवाबदेही जनता के प्रति है : अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
गाजियाबाद 05 अगस्त। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने जिला पंचायत अध्यक्षों और सदस्यों के दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को गाजियाबाद में उद्घाटन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जवाबदेही जनता के प्रति है। इसलिए जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने, समझे तथा प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान कराएं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति में लोक दरबार के प्रति जवाबदेही, विनम्रता तथा अनुशासन समाहित है, जो भाजपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा नेताओं को अन्य राजनैतिक दलों से अलग पहचान देते है।
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि श्री चौधरी ने कहा कि वह सब जनता के बीच रहकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के सेवा सुशासन तथा गरीब कल्याण को समर्पित 9 वर्ष की उपलब्धियां तथा ऐतिहासिक व साहसिक निर्णयों के साथ प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच संवाद करें। गरीब, किसान, गांव, गली, मोहल्लों, मजरों, टीलों, चौपालों तक संवाद व सम्पर्क से केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं पहुंचाने का काम करना है। प्रतिदिन का लक्ष्य तय करते हुए नए लोगों को संगठन तथा विचारधारा से जोड़ने का कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि पंचायतों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था से महिलायें राजनैतिक रूप से भी सशक्त हुई हैं। जिससे पंचायती राज में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी बढ़ी है।
प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, सुभाष यदुवंश, सत्येंद्र सिसोदिया, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह एवं ममता त्यागी, महापौर श्रीमती सुनीता दयाल, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे।

Check Also

ट्रैक्टर- ट्राली की चपेट में आने से जीजा की मौत साला घायल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा सोनभद्र। सोनभद्र जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिजौली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES