Breaking News

अवैध बूचड़खाने का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार, पशु और मांस जब्त

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
भदोही। भदोही जिले के कसाई टोला मोहल्ले में अवैध बूचड़खाने पर रविवार सुबह कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। शिकायतों के आधार पर प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय के नेतृत्व में लगभग 50 पुलिसकर्मियों ने छापेमारी की। इस दौरान 10 लोगों को हिरासत में लिया गया और भारी मात्रा में वध किए गए पशु, मांस तथा पशुओं के अवशेष बरामद किए गए।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कसाई टोला में लोग प्रतिदिन अवैध रूप से पशुओं का वध कर मांस बेचते हैं। इस पर दो टीमें बनाई गईं, जिनमें कस्बा, रजपुरा, धौरहरा, कार्पेट सिटी और नई बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी भी शामिल थे। मोहल्ले को दोनों तरफ से घेरकर किसी भी व्यक्ति के भागने की संभावना को खत्म किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोहल्ले के लगभग आधा दर्जन अहातों की तलाशी ली, जहां एक दर्जन से अधिक पशु बंधे हुए पाए गए। सभी बरामद पशु, मांस और अवशेष जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से मामले की पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मई महीने में भी पुलिस ने इसी प्रकार की कार्रवाई की थी, लेकिन कुछ दिनों बाद अवैध कारोबार फिर से शुरू हो गया था। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग पुलिस की तत्परता की सराहना कर रहे हैं।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES