Breaking News

एसआर ग्लोबल स्कूल में इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को एसआर मेमोरियल इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2024 की शुरुआत शानदार तरीके से हुई। जिसमें क्षेत्र भर की 72 टीमें अंडर 17 और अंडर 19 श्रेणियों में भाग ले रही हैं। पहले दिन के मैचों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा और रोमांचक मैच देखे गए, जो इस टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बना रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाबो देवी और पवन सिंह चैहान, सदस्य उप्र विधानपरिषद एवं चेयरमैन एस आर समूह उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है, इसलिए खेलों में रुचि लेकर काम में उत्साह को प्रतिबिंबित करें। श्री चैहान ने खेल का उद्घाटन किया और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने को प्रेरित किया। टूर्नामेंट का समापन दोनों श्रेणियों के फाइनल मैचों के साथ होगा, जिसके बाद विजेताओं और रनर-अप को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। यह एक रोमांचक समापन होगा जो इस टूर्नामेंट को अविस्मरणीय बना देगा। ‎

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES