Breaking News

पुलिस मुख्यालय में मनाया सरदार पटेल की 150वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और भारत के एकीकरण में उनके योगदान को भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस समर्पण और दूरदर्शिता से देश की रियासतों का विलय कर एक भारत का निर्माण किया, वह आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
राष्ट्रीय एकता दिवस के इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस पहल का उद्देश्य समाज में सेवा, त्याग और एकता के मूल्यों को सशक्त बनाना रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान के माध्यम से सरदार पटेल के आदर्शों को नमन करते हुए मानवता की सेवा का संकल्प दोहराया।

Check Also

गणतंत्र दिवस पर संविधान के साथ नदियों की सुरक्षा का संकल्प जरूरी: अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 77वें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES