Breaking News

STF : अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के 4 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चरस, अफीम बरामद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
पीलीभीत 23 अगस्त। दिनांकः 23-08-2023 को सत्यसेन यादव A.S.P., STF, मुख्यालय लखनऊ के पर्यवेक्षण में Ins. प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व मे S.T.F. की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह के 04 सक्रिय सदस्यों को बीसलपुर रोड़ पावर हाउस के पास थाना क्षेत्र बिलसण्डा, पीलीभीत से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.880 कि0 ग्राम चरस व 968 ग्राम अफीम (अनुमानित मूल्य लगभग 65 लाख रूपये) बरामद किया। इनके पास से 07 अदद मोबाइल फोन, नकद 16,390/- रूपये, 02 कार नम्बर UP 76 UP 9819, और UP 06 AB 1963 भी बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
1. सर्वेष कुमार गंगवार पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम पुरैनिया, बीसलपुर जनपद पीलीभीत।
2. नेत्रपाल उर्फ नरेष पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम लालकुआं, नैनीताल।
3. असलम पुत्र नूर अहमद निवासी हजियापुर बारादेरी, बरेली।
4. अजीज अहमद पुत्र इद्दू निवासी मोहल्ला मिरधान, कस्बा फरीदपुर बरेली।

Check Also

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने खेली होली, बोले- समरसता और राष्ट्रभक्ति ही हमारी ताकत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारगोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गोरखनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES