Breaking News

किदवई पॉलीक्लिनिक ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मिली मुफ्त में दवाएं

अनुराग वर्मा
लखनऊ। किदवई पॉलीक्लिनिक ने अपनी 50वीं वर्षगांठ पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महिला कॉलेज के पीछे अमीनाबाद मे किया गया। डॉ. आसिफ अज़ीज किदवई (वरिष्ठ गैस्ट्रो फिजिशियन व सर्जन) और डॉक्टर अलमास किदवई (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) की देखरेख में आयोजित शिविर में सैकड़ों लोगो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिसमे मुख्य रूप से हड्डियों की जांच’, ऑन पैथलाब ने ब्लड से शुगर, हीमोग्लोबिन, थायराइड और सभी प्रकार की किदवई पॉलीक्लिनिक की ओर से लोगो ने मुफ्त मे जांच करायी और लोगो को निशुल्क दवाएं भी दी गई ।
अमीनाबाद क्षेत्र में महिला डॉक्टर के बैठने से क्षेत्र की महिलाओं ने ख़ुशी ज़ाहिर की। इस मौके पर डॉक्टर एम• एच• उस्मानी, डॉ. इकराम, डॉ. शेख़, मोहम्मद हसीब, हैदर उस्मानी, ज़ुहैब उस्मानी, मो. शोएब, अरविंद कुमार पांडेय, सैफी खान, पत्रकार ज़ुबैर अहमद, पत्रकार अब्दुल वहीद सहित अन्य मौजूद थे ।
इस अवसर पर डॉक्टर अलमास किदवई ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *