Breaking News

सीबीआई ने 25,000 रु. की घूसखोरी में चार CGST कर्मियों को गिरफ्तार किया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
अलीगढ़ 06 अक्टूबर। सीबीआई ने 25,000 रु. की घूसखोरी में GST व CGST, GST भवन, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के दो अधीक्षक, एक निरीक्षक एवं एक कर सहायक को गिरफ्तार किया।
CBI ने एक शिकायत के आधार पर CGST, अलीगढ़ के दो कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता (LIC एजेंट) ने आरोप लगाया है कि उसके नाम पर कोई भी फर्म कभी भी GST में पंजीकृत नहीं है, लेकिन उसे वर्ष 2021 से CGST विभाग से लगातार नोटिस मिल रहे हैं, जिसमें 1,70,981 रु. की धनराशि की मांग की गई।
आगे यह आरोप है कि जब शिकायतकर्ता, उक्त नोटिस के बाद CGST कार्यालय में दोनों आरोपियों से मिला, तो आरोपियों ने उक्त नोटिस को समाप्त करने के लिए 30,000/= रु. रिश्वत की मांग की। जानकारी मिलने पर CBI ने जाल बिछाया। कार्यालय में कार्यरत कर सहायक ने उक्त 25,000 रु. की रिश्वत शिकायतकर्ता से प्राप्त की एव एक निरीक्षक को सौंप दी। जांच के दौरान दो अधीक्षक, एक निरीक्षक एवं एक कर सहायक को पकड़ा गया तथा रिश्वत राशि बरामद की गयी। अलीगढ़ सहित आरोपियों के परिसरों में पांच स्थानों पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पांच लाख रु. (लगभग) की नकद धनराशि एवं कुछ दस्तावेज मिले। गिरफ्तार सभी आरोपियों को सक्षम अदालत के समक्ष आज पेश किया गया।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES