Breaking News

भव्य दीपोत्सव की तैयारी में जुटा प्रशासन, तैयारियों को दिया फाइनल टच

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
अयोध्या। अयोध्या में 30 अक्तूबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के समन्वय से दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को फाइनल टच दिया गया। सभी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर वहां पर प्रभावी की गई व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही मुख्यमंत्री समेत अन्य विशिष्ट मेहमानों के एक से दूसरे स्थान पर आवागमन का रिहर्सल भी किया गया। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार और डीएम चंद्र विजय सिंह समेत अन्य अफसरों के साथ सभी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। राम की पैड़ी और रामकथा पार्क में दीपोत्सव व श्रीराम राज्याभिषेक समारोह के दौरान संत-महंतों और विशिष्टजनों के बैठने की व्यवस्था को देखा। 1100 अर्चकों की ओर से की जाने वाली सरयू महाआरती और ग्रीन आतिशबाजी के स्थल की व्यवस्थाओं को परखा। रामकथा पार्क से राम की पैड़ी और फिर यहां से रामकथा पार्क तक संत-महंतों को लाने व ले जाने का रिहर्सल किया।
बताते चलें कि इस आयोजन में सीएम, डिप्टी सीएम के साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस बार दीपोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक विशिष्ट अतिथि के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ कई अन्य मंत्रियों की मौजूदगी रहेगी।
रामकथा पार्क में दीपोत्सव के दौरान होने वाले श्रीराम राज्याभिषेक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की पुस्तक ह्रदय में राम का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम शाम चार बजे आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का संयोजन अनामिका प्रकाशन परिवार की ओर से राजलक्ष्मी त्रिपाठी करेंगी।

Check Also

दूल्हा मामी संग फरार, 14 वर्षीय भाई की जबरन शादी चाइल्ड हेल्पलाइन ने रुकवाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक चौंकाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES