Breaking News

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती 3 नवम्बर को पधारेंगे काशी, पूरे भारत में गौध्वज प्रतिष्ठित कर रहे

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
वाराणसी। 36 दिन में 36 राज्यों में गौध्वज प्रतिष्ठित कर एवं महाराष्ट्र में गौमाता को राज्य माता घोषित करवाकर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज 3 नवम्बर को काशी पधार रहे हैं। इनके आगमन पर भव्य स्वागत, वन्दन एवं अभिनन्दन हेतु तैयारी के लिए उत्साहित भक्तों ने शङ्कराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में बैठक करके रणनीति तेयार की।
मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि भदोही स्थित माता अजोराधाम मन्दिर में जगद्गुरुकुलम् की एक नयी शाखा का उद्घाटन करते हुए शङ्कराचार्य जी महाराज 3 नवम्बर को सायं लगभग 7 बजे श्रीविद्यामठ पहुँचेंगे। यहां भक्त उनके भव्य स्वागत, वन्दन एवं अभिनन्दन हेतु तैयारी के लिए बैठक किए। बैठक में साध्वी पूर्णाम्बा दीदी, साध्वी शारदाम्बा दीदी, ब्रह्मचारी परमात्मानन्द, वैद्य रवि त्रिवेदी, हजारी कीर्ति नारायण शुक्ला, पं सदानन्द तिवारी, अजित मिश्रा, अजय सिंह, रामचन्द्र सिंह, काशी विदुषी परिषद की अध्यक्ष डा सावित्री पाण्डेय, दुर्गेश नन्दिनी पाण्डेय, सुनीता जायसवाल सहित अन्यान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

चार हत्याओं के पीछे और कौन? कॉल डिटेल ने बढ़ाई पुलिस की शंका, प्रयागराज हत्याकांड में नए सुराग की तलाश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार प्रयागराज। साउथ मलाका के चर्चित वैश्य परिवार सामूहिक हत्याकांड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES