Breaking News

ठेकेदार की हत्या पर अखिलेश का हमला, बोले- ये कैसी कानून व्यवस्था? सपा सरकार में आएगी खुशहाली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
गोरखपुर। गोरखपुर में बिजली ठेकेदार की हत्या समेत प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब गोरखपुर में ठेकेदार की हत्या हो रही है तो सरकार की कानून-व्यवस्था कैसी है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक समाज के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ में सौरभ विश्वकर्मा की हत्या, बदायूं में डॉक्टर से मारपीट और गोरखपुर में बिजली ठेकेदार की हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है तथा थाना और कचहरी भ्रष्टाचार के केंद्र बन गए हैं। धर्म और जाति देखकर कार्रवाई किए जाने का भी उन्होंने आरोप लगाया। सपा अध्यक्ष ने महिलाओं के खिलाफ अपराध, जमीनों पर कब्जे और पुलिस हिरासत में मौत के मामलों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि नौकरियों में पीडीए समाज के आरक्षण की सीटों में गड़बड़ी की जा रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से छात्र और नौजवानों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। स्कूल बंद किए जाने और जौहर अली विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए।
अखिलेश ने आदिवासियों की जमीन और जंगलों से जुड़े मामलों तथा विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण के नाम पर पेड़ों की कटाई का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है और संविधान, लोकतंत्र व आरक्षण बचाने की लड़ाई में छात्र-नौजवान आगे आ रहे हैं। सपा सरकार बनने पर जनता को न्याय और प्रदेश में खुशहाली आने का दावा किया। महाराष्ट्र के नांदेड में शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को भी अखिलेश ने गंभीर मामला बताया। उन्होंने इसे महाराष्ट्र की भाजपा सरकार की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक करार देते हुए घायल बादल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और घायल सुरक्षाकर्मी को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की मांग की।

Check Also

रक्षाबंधन पर बहनों की राह होगी आसान, यूपी में छह दिन दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें : दयाशंकर सिंह, परिवहन राज्य मंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयों तक पहुंचने में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES