Breaking News

उप मुख्यमंत्री और मंत्री बृजेश पाठक ने “परशुराम चौक” का नामकरण किया

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 19 नवंबर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज डी.ए.वी. कॉलेज, लखनऊ में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 552वें प्रकाश उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रदेश वासियो को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ दिनेश शर्मा ने कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प में सेवाएं दे रहे चिकित्सको को सम्मानित भी किया।
उप मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व और देव दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं कामना करता हूँ कि यह पवित्र पर्व आप सब के जीवन को सुख, समृद्धि एवं शांति से भर दे। उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने इसके उपरांत सी ब्लॉक, राजाजीपुरम लखनऊ स्थित अंडरपास चौराहे का नाम भगवान “परशुराम चौक” के नामकरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने इस चौराहे पर भगवान परशुराम के फरसे का अनावरण भी किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, पार्षद राजीव कृष्ण त्रिपाठी, शिवपाल सावरिया, राजेश मालवीय, नागेंद्र सिंह, संतोष राय, सुधाकर त्रिपाठी सहित अन्य क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

Check Also

हर विधानसभा में होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का मंचन, मोदी की 25 साल की यात्रा दिखेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES