Breaking News

सिख गुरुओं, राजाओं और सिख क्रान्तिकारियों के बगैर भारत का इतिहास अधूरा: मुख्यमंत्री

– मुख्यमंत्री ने साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 552वें प्रकाशोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित किया
वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 19 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं, सिख राजाओं एवं सिख क्रान्तिकारियों के बगैर भारत का इतिहास अधूरा है। गुरु नानक जयन्ती का यह प्रकाश पर्व केवल सिख समुदाय तक न रख करके सम्पूर्ण भारत के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव पहुंचे हुए सिद्ध योगी संत थे। उन्होंने पूरे भारत में भ्रमण करते हुए सत्संग व उपदेश दिए। वे असाधारण प्रतिभा के धनी थे। उन्हें अपनी सिद्धि का अहंकार नहीं था। वे सामान्य मनुष्य न होकर दिव्य गुणों से परिपूर्ण थे।
मुख्यमंत्री ने आज यहां डी0ए0वी0 कॉलेज में आयोजित साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 552वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा देश सिख गुरुओं के त्याग व बलिदान से प्रेरणा प्राप्त करके देश व धर्म के लिए सदैव कार्य करता रहेगा। गुरु जी अपनी साधना सिद्धि से भक्ति की पराकाष्ठा पर पहुंचे। सिख परम्परा की भक्ति से प्रारम्भ वह ज्योति पुंज अन्ततः गुरु गोविन्द सिंह महाराज में शक्ति के तेज पुंज के रूप में भारत के उद्धारक की तरह सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, विधायक श्री सुरेश तिवारी, गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेन्द्र सिंह बग्गा सहित सिख समुदाय से जुड़े अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES