Breaking News

अगस्त क्रांति की पूर्व संध्या पर उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल ने निकाला तिरंगा मार्च

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 8 अगस्त। अगस्त क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के साथ ध्वज मार्च निकाला गया। यह अवसर पर सेवादल के राष्ट्रीय प्रमुख संघटक लाल जी देसाई ने कहा कि आज ही के दिन 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई, जिसने ब्रिटिश साम्राज्य की नीव हिल दी थी। कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को अंग्रेजी हुकूमत ने गिरफ्तर कर जेल में डाल दिया था।

      प्रदेश मुख्य संगठक सेवादल डॉ. प्रमोद कुमार पांडे ने कहा कि आज मणिपुर जल रहा है, सरकार चुनाव में व्यस्त हैं और मस्त हैं। संघ हमेशा तोड़ने की बात करता है कांग्रेस सेवादल लोगों को जोड़ने का कार्य करता है। यात्रा से पहले सेवादल ने कांग्रेस मुख्यालय में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की प्रतिमा पर ”गॉड ऑफ ऑनर” दिया और अगस्त क्रांति जिन्दाबाद, शहीदों को सलामी देते हुए भारत माता की जय के नारे के साथ एक विशाल जुलूस की शक्ल में तिरंगा मार्च परिवर्तन चौक पर शहीद स्मारक पहुंचा। वहां पर शहीदों को गाड ऑफ आनर दिया गया और श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। तिरंगा मार्च में प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, दिनेश कुमार सिंह, अरविन्द पाल, दिनेश कौशिक, सुशील तिवारी सोनू, राजेश सिंह काली, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, कृष्णकांत पाण्डेय, आर0पी0 सिंह, बृजेन्द्र सिंह, सरलेश रावत, डॉ0 सुधा मिश्रा, शीला मिश्रा, अनिल शुक्ला आदि सेवादल कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके पूर्व सेवादल के लाल जी देसाई ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित भी किया, जिसमें सेवादल के डॉ. प्रमोद कुमार पांडे के साथ कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह भी शामिल थे।

Check Also

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी छेदी लाल गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। थाना महानगर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES