Breaking News

चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण व 89 हजार नकद के साथ ईनामी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
वाराणसी। थाना कैंट व थाना लालपुर पाण्डेयपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर षनिवार को प्लेटफार्म-09 के पास से ईनामी बदमाष विजय को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण, 89 हजार रूपये नकद व चोरी में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल आदि बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 12.08.2024 को थाना कैंट क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कैंट पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद आभूषण, रूपया चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध कमिश्नरेट वाराणसी के विभिन्न थानो में लूट, चोरी आदि के 09 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना कैंट पर पंजीकृत अभियोग में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना कैंट पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: विजय निवासी पाण्डेय विहार कॉलोनी नवलपुर बसही थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *