Breaking News

जीएसटी 2.0 से बैंकिंग उद्योग को मिलेगा बड़ा लाभ : अशोक चंद्र

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक चंद्र ने कहा है कि आगामी जीएसटी 2.0 सुधार बैंकिंग उद्योग के लिए लाभकारी साबित होंगे। यह नया ढांचा 22 सितम्बर 2025 से 396 वस्तुओं पर लागू होगा और भारत के अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा।
अशोक चंद्र के अनुसार, जीएसटी 2.0 से वस्तुओं और सेवाओं की घरेलू मांग में बढ़ोतरी होगी, कोर मुद्रास्फीति में कमी आएगी और लोगों की डिस्पोजेबल आय बढ़ेगी। बेहतर अनुपालन के चलते अर्थव्यवस्था की रफ्तार और तेज़ होगी। उन्होंने कहा कि इस सुधार का सीधा फायदा बैंकिंग क्षेत्र को मिलेगा, विशेषकर खुदरा, कृषि, एमएसएमई और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में ऋण की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि हाल के केंद्रीय बजट में घोषित उपायों ने विकास की गति को तेज़ किया है और लोगों की क्रय क्षमता को मज़बूत बनाया है। पीएनबी अब विकास के सूत्रधार की भूमिका निभाने को तैयार है। बैंक न केवल ऋण दरों में कटौती कर रहा है, बल्कि अपने डिजिटल प्लेटफार्मों पर नए उत्पाद और बेहतर प्रक्रियाओं के ज़रिए ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
अशोक चंद्र ने कहा कि जीएसटी 2.0 और सरकार की विकासोन्मुख नीतियां मिलकर भारतीय बैंकिंग उद्योग को नई मजबूती देंगी और समावेशी आर्थिक प्रगति को गति प्रदान करेंगी।

Check Also

हस्तिनापुर को मिलेगी नई पहचान, 15 पुरातात्विक स्थलों में शामिल होने से बढ़ेगा ऐतिहासिक गौरव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारदिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 में देश के 15 प्रमुख पुरातात्विक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES