Breaking News

निहाल हत्याकांड का फरार अभियुक्त दीपक मिश्रा मुठभेड़ में गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निहाल सिंह हत्याकांड में शामिल बदमाश दीपक मिश्र को मुठभेड़ में दबोच लिया। बदमाश को पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना में शामिल तीन शूटर समेत 5 बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।
सुनील कुमार सिंह, एएसपी, दक्षिणी ने बताया कि सुरौली थाना क्षेत्र में विगत सात नबंवर को एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसके संबंध में अभियोग पंजीकृत कर पूर्व में पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी गई थी। मुखबिर की सूचना पर शनिवार की भोर में एक और अभियुक्त दीपक मिश्र को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है और स्थिति सामान्य है। उसके पास से अवैध शस्त्र भी बरामद हुआ है।
ज्ञात हो कि देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र में जद्दु परसिया के पास मुख्य मार्ग पर 7 नवंबर को शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह पुत्र विश्वजीत सिंह निवासी-समोगर थाना मदनपुर देवरिया की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मामले में सुरौली थाने में मृतक की मॉ गायत्री देवी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में वांछित दीपक मिश्रा पुत्र मन्टू उर्फ ध्रुवनारायण मिश्रा निवासी-रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली फरार चल रहा था। शनिवार को भोर में करीब 3 बजे पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसके पास से अवैध असलहा बरामद हुआ है। पुलिस टीम द्वारा उससे पूछ-ताछ की जा रही है।

Check Also

एडीआरएम नीलिमा सिंह ने किया अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारअयोध्या। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES