Breaking News

निरहुआ, आम्रपाली दुबे और चित्रलेखा मॉल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
मुजफ्फरपुर। भोजपुरी सिनेमा के स्टार और उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, पूर्वी एसडीओ और चित्रलेखा मॉल के प्रबंधन के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला शहर के व्यस्त इलाके कलमबाग चौक के पास हाल ही में आयोजित मॉल के उद्घाटन समारोह से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर को चित्रलेखा मॉल के भव्य उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। समारोह के चलते शहर की मुख्य सड़कों पर घंटों जाम लग गया। आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, यहां तक कि एक एम्बुलेंस में जा रहे मरीज को भी लंबे समय तक ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ा। इसी दौरान अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा भी उसी मार्ग से गुजर रहे थे। जाम और अव्यवस्था से आहत होकर उन्होंने संबंधित सभी व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अनुमति और सार्वजनिक सुविधा की अनदेखी करते हुए समारोह का आयोजन किया गया, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हुआ। इस मामले में अदालत ने अधिवक्ता की याचिका को स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 18 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है। बताया गया है कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) 2023 सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अदालत में इस मामले की अगली सुनवाई को लेकर शहर में चर्चा तेज है, वहीं आम्रपाली दुबे और निरहुआ के प्रशंसक सोशल मीडिया पर अपने-अपने विचार साझा कर रहे हैं। मामले पर सभी की निगाहें अब 18 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।

Check Also

मंत्री के फरार बेटे पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, मुख्यमंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार बॉम्बे । बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES