वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
गोरखपुर 29 सितंबर। राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के विस्तार/पुनः गठन के तहत दिनांक 28/9/2021 दिन मंगलवार को गोरखपुर इकाई का पुनर्गठन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपमहापौर ऋषी मोहन वर्मा ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन व सम्मान पत्र दिए।
ज्ञात हो कि गोरखपुर मंडल के दो वरिष्ठ पदाधिकारी की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो जाने के कारण संगठन की गतिविधियां शांत हो गई थी, जिसे आज गोरखपुर की बैठक में पुनः जागृत कर नई कमेटी का गठन किया गया।
इस बैठक का आयोजन मण्डल मंत्री आशीष वर्मा ने अपने सूरजकुंड आवास पर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में गोरखपुर के उप महापौर ऋषि मोहन वर्मा, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राम अधार सोनी (अयोध्या) एवं प्रदेश सचिव ठाकुर सोनी (महाराजगंज) उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के रा० महासचिव अजय कुमार स्वर्णकार ने की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में आशीष वर्मा, अरुण वर्मा और राज कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर और गमछा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मुख्य अतिथि उपमहापौर ऋषि मोहन वर्मा का संगठन की तरफ से रा0 महासचिव अजय स्वर्णकार ने स्वागत किया
मुख्य अतिथि ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि समाजोत्थान हेतु उनका योगदान हमेशा सर्वोपरि रहेगा। संगठन को समाज सेवा एक संकल्प की तरह कार्य करना चाहिए। इसके लिए वह हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
रा० महासचिव अजय कुमार स्वर्णकार ने संगठन के द्वारा समाजोत्थान में किए गए कार्यों को बताया और लोगों को एक दूसरे के सुख दुख में भाग लेने हेतु तथा जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया जिससे जनगणना में सुविधा हो सके। इस अवसर पर वहां उपस्थित सभी सदस्यों ने भी अपने अपने विचार रखे।
पदाधिकारियों की इस बैठक में समाज की वरिष्ठ धरोहर विनोद वर्मा, पूर्व रा०सचिव अरुण वर्मा, नव मनोनीत गोरखपुर मंडल के महासचिव आशीष वर्मा, सचिव गिरिजेश वर्मा व कोषाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा तथा गोरखपुर जिलाध्यक्ष संतोष वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, अनिल वर्मा,
जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा, अरविंद वर्मा, जिला सचिव विवेक वर्मा कृष्णकान्त वर्मा, उमेश वर्मा, जिला उप सचिव बबलू सोनी वर्मा, राजेश वर्मा, महानगर महासचिव सौरभ वर्मा, सचिव राहुल वर्मा, अरुण वर्मा, रितेश वर्मा, अरविंद वर्मा, महानगर कोषाध्यक्ष गोपाल वर्मा, पूर्व प्रधान अशोक वर्मा, लक्ष्मण जी वर्मा, रितेश जी वर्मा, संजय माणिक, कृष्णा कुमार वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, अमित कुमार वर्मा, विनोद कुमार सर्राफ
सहित समाज के अन्य बन्धु उपस्थिति थे। मुख्य अतिथि राम अधार सोनी व ठाकुर सोनी ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पदाधिकारी स्वर्गीय राजकुमार वर्मा उर्फ राजू बाबू एवं स्व० श्रीश चंद्र वर्मा को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।