Breaking News

स्वर्णाभूषण बरामद, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
आज़मगढ़। थाना कोतवाली पुलिस ने 17/18 अक्टूबर 2025 की रात्रि में करतालपुर रोड, कुन्दीगढ़ के पास मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी सुरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश उक्त क्षेत्र में किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो अपराधी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार निवासी सहजूपार, थाना खजनी (सहजनवा), जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी और चोरी की पीली धातु के आभूषण, चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 39 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवित एवं खोखा कारतूस बरामद किए। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार जनपद आज़मगढ़ से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त के खिलाफ गोरखपुर, कुशीनगर, सन्तकबीरनगर, आज़मगढ़ और महराजगंज जिलों के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुल 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में विधिक कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES