– स्वर्णकार/ सुनार समाज ने भरी हुँकार
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
आगरा 27 सितंबर। चार अक्टूबर सोमवार को राजनीतिक भागीदारी मंच स्वर्णकार समाज की विशाल सम्मेलन के लिए माई थान में विशाल बैठक हुई। जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र वर्मा ने कहा कि राजनीतिक भागीदारी के लिए समाज मे चेतना आ चुकी है, अब समाज हमारा वंचित नही रहेगा। आगरा जिला में सुनार समाज की 1 लाख से ऊपर की जनसंख्या है, लेकिन हमारे समाज का कोई जन प्रतिनिधि नही है। हमें सभी राजनीतिक दल केवल छोटे मोटे पद देके संतुष्ठ कर देते है। जो अब मंजूर नही उत्तर प्रदेश में 57% पिछड़ा वर्ग में हमारी जनसख्या 7% है ।लेकिन किसी भी राजनीतिक दल ने हमे 7% राजनीतिक हिस्सेदारी नही दी है। अब आगरा में हमारा राजनीतिक भागीदारी मंच इस बार 30 प्रत्याशी महानगर पालिका पार्षद के लिए लड़ाएगी। आगरा में आगरा दक्षिण और उत्तरी में प्रत्याशी उतारेगा।
बैठक को जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि अब संघर्ष करना है, हक ऐसे नही मिलेगा, अब छीनना होगा। आगरा में हमारे पास 30 पार्षद के लिए आवेदन आ चुके है। जितेंद्र सिंह वर्मा पार्षद ने कहा समाज को पहचान के लिए समाज को इकट्ठा होना होगा, एक झंडा, एक बेनर, एक मंच पर आके अब राजनीति भागीदारी के लिए अब हम तैयार है और इसके लिए सब एक है।
कार्यक्रम संचालक प्रदीप वर्मा पप्पू ने किया। बैठक की अध्यक्षता हरीकिशन डाई वाले ने किया। बैठक राकेश वर्मा, राजीव वर्मा, मोनू वर्मा, अभिषेक वर्मा, सुमित वर्मा, अमित वर्मा, भोला वर्मा, जीतू वर्मा, पाले वर्मा, महेश वर्मा, सतीश वर्मा, सतीश सोनी, सुशील वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, कृष्ण मुरारी वर्मा, गंभीर वर्मा, शिवेंद्र वर्मा, शिवशंकर वर्मा, रितेश वर्मा, सूर्यान्शु वर्मा, धीरज वर्मा, विक्की वर्मा, दीपक सोनी, रमेश चंद वर्मा,विष्णु सोनी,संजीव वर्मा,संजू बाबा, सागर वर्मा, अमन वर्मा, नरेंद्र वर्मा, गौरव वर्मा, महेश चंद वर्मा, शेखर सोनी, सोनू वर्मा, नीरज वर्मा, अमल वर्मा, सुमित वर्मा और अन्य रहे।