Breaking News

विद्युत तकनीशियन कर्मचारियों की जिला कमेटी गठित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
आजमगढ़ 26 सितंबर। आज दिनांक 26/09/2021 दिन रविवार को सिधारी हाईडिल शिव मंदिर के स्थल पर तकनीशियन कर्मचारियों की बैठक आहूत की गयी। जिसमें विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उ०प्र० केन्द्रीय महामंत्री शिवमोल व केन्द्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव की उपस्थिति में सभा के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव द्वारा किया गया। आज की बैठक में “विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उ०प्र० की जिला कमेटी आजमगढ़ का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसके चुनाव अधिकारी अमित सहगल जी को नामित किया गया। इस मौके पर जनपद आजमगढ़, मऊ व बलिया के तकनीशियन उपस्थित रहे जिसमें चन्द्रशेखर यादव,  विजय कुमार,  विनोद यादव, राजेश कुमार, जय प्रकाश यादव, वेद प्रकाश यादव आदि सदस्य मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित जिला कमेटी –
जिला संरक्षक- प्रभु नारायण पाण्डेय “प्रेमी 
जिला अध्यक्ष- वेद प्रकाश यादव
जिला उपाध्यक्ष – राम नयन यादव
जिला सचिव- चन्द्रजीत यादव
जिला उपसचिव- चन्द्रभान प्रजापति आदि सभी पदों पर पदाधिकारी नियुक्त किए गए।

Check Also

238 शीशी कोडीन सिरप और 500 नशीली टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली पुलिस ने तेलौरा बाजार में कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *