Breaking News

अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में सपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा किया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
मध्यप्रदेश/लखनऊ 3 नवम्बर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में चंदला विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पुष्पेन्द्र अहिरवार के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया और मध्य प्रदेश की जनता से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि श्री यादव ने जन सभा में कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस से बातचीत हुई थी। लग रहा था गठबंधन हो जाएगा लेकिन अच्छा हुआ कांग्रेस ने पहले ही धोखा दे दिया। अगर बाद में धोखा देती तो समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में चुनाव ही नहीं लड़ पाती। कांग्रेस के धोखे की वजह से पार्टी ने कई प्रत्याशी उतारे। मध्य प्रदेश में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में कोई फर्क नहीं है। अगर सिद्धांतों और कार्यक्रमों को देखा जाए तो दोनों दल एक से रहे हैं। दोनों के सिद्धांत एक रहे हैं। जो लोग कांग्रेस में थे अब वे भाजपा में पहुंच गए हैं और जो भाजपा में में थे वे कांग्रेस में पहुंच गए हैं। मध्य प्रदेश में कुछ भी नहीं बदला है। मैं आपसे बदलाव और नये रास्ते के लिए अपील करता हॅूं।
श्री यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने हम सबको संविधान दिया। संविधान के तहत आरक्षण मिला था। नौकरी और रोजगार मिलने लगा था। समाजवादियों की लम्बी लड़ाई के बाद मंडल कमीशन लागू हुआ।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी लोगों, सभी जाति-धर्म को लेकर चलती है। समाजवादी कभी जातिवादी नहीं होते है। समाजवादी पार्टी जब भी सत्ता में आयेगी जातीय जनगणना कराकर सभी को आबादी के अनुसार हक और सम्मान देने का काम करेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि समाजवादियों को जनता का भारी समर्थन मिलेगा और सपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र अहिरवार चुनाव जीतेंगे।

Check Also

मंत्री के फरार बेटे पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, मुख्यमंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार बॉम्बे । बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES