Breaking News

किसानों की उपज को संरक्षित करने के लिए षीघ्र भण्डारण की उचित व्यवस्था: डॉ0 आशीष भूटानी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। वर्तमान समय में सरकारी समितियों के कार्यक्षेत्र में विस्तार होने के कारण समितियों को अब अपने नये स्वरूप में कार्य करने के लिए नवीन तकनीक व संसाधनों का प्रयोग करना चाहिए। इससे समितियां आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यह विचार सचिव, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार डॉ0 आशीष कुमार भूटानी ने लखनऊ स्थित आयुक्त एवं निबंधक कार्यालय उ0प्र0 के सभाकक्ष में प्रमुख सचिव सहकारिता, उ0प्र0 शासन के साथ विभाग के प्रबंध निदेशक, अपर आयुक्त एवं अपर निबन्धकों तथा प्रदेश के अन्य 09 विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए व्यक्त किये।
इस अवसर पर डॉ0 भूटानी ने सुझाव दिये कि जिन क्षेत्रों में समितियां नहीं है, वहां नयी समितियां बनायी जाय। समितियों में नये लोगों को जोड़ा जाय। इसके लिए लोगों से नियमित सम्पर्क किये जायं। सचिव भारत सरकार ने कहा कि किसानों की उपज को संरक्षित करने के लिए भण्डारण की उचित व्यवस्था की जा रही है।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव सहकारिता श्री सौरभ बाबू ने विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट का प्रजेन्टेशन प्रस्तुत करते हुए विभाग में हो रहे नवीन कार्यों के विषय में विस्तार से अवगत कराया। प्रदेश में ‘‘रन फॉर कोआपरेशन’’ आईवाईसी-2025 के तहत मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें 5,000 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया,
आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता उ0प्र0 अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सहकारिता विभाग आयुक्त एवं निबन्धक कार्यालय को ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म पर शामिल करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। इससे विभागीय कार्यों में दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
इस अवसर पर महावीर प्रसाद गौतम विशेष सचिव खाद्य, अपर आयुक्त खाद्य, राकेश कुमार मिश्र दुग्ध आयुक्त, राम केवल सचिव राजस्व, ओ0पी0 वर्मा विशेष सचिव कृषि, एन0एस. रहमानी निदेशक मत्स्य, शिवराज कुमार यादव संयुक्त सचिव उद्यान, अशोक कुमार प्रबन्धक पीसीडीएफ, अपर निबंधक प्रशासन श्रीकान्त गोस्वामी, आर.के. कुलश्रेष्ठ, सतीश चन्द्र मिश्रा, देवमणि मिश्रा, मनोज कुमार द्विवेदी,ए0एन0 सिंह, दीपक सिंह संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता, लखनऊ मंडल लखनऊ के साथ एम डी चीनी मिल संघ, नाबार्ड, दुग्ध संघ, मत्स्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES