Breaking News

विधानसभा घेराव करने जा रहे युवक प्रभात की मौत पर कांग्रेसियों ने 1 करोड़ की आर्थिक सहायता व नौकरी की मांग की

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेसजनों एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के बीच भीषण संघर्ष में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सहजनवा जनपद गोरखपुर निवासी प्रभात पाण्डेय की मौत हो गई। उक्त घटना से प्रदेशभर के कांग्रेसजन आहत है और योगी सरकार के प्रति भारी आक्रोश है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि हम गांधी जी की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने की मंशा से विधानसभा की ओर जा रहे थे। मगर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेसजनों की आवाज को दबाने की मंशा से एक दिन पूर्व ही प्रदेश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा था तथा लखनऊ ना आने का दबाव बनाया जा रहा था।
ज्ञात हो कि श्री राय ने विधानसभा घेराव की पूर्व संध्या पर ही यह चेताया था कि कांग्रेसजनों को रोकने के लिए बड़ी-बड़ी भालेदार बैरीकेडिंग लगाना यह दर्शाता है कि योगी की पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मारना चाहती है, नतीजन आज संघर्ष के दौरान पुलिस की बर्बरता से एक युवा कार्याकर्ता की मौत हो गई इसकी जिम्मेदारी प्रदेश की योगी सरकार और पुलिस की है। अजय राय ने कहा कि हम प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री मृतक प्रभात पाण्डेय के परिवार को 1 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करे।

Check Also

सपा में कई नेताओं और शिक्षकों का शामिल होना, 2027 में सत्ता परिवर्तन का संकल्प

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES