Breaking News

महिला की संदिग्ध मौत में पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। लखनऊ में रविवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में पति से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से जुटाए जा रहे साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, छह सितंबर को डायल-112 के माध्यम से मकान मालिक ने सूचना दी कि उनके किरायेदार हिमांशु श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी रश्मि की मौत होने की जानकारी दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर में हिमांशु श्रीवास्तव मौजूद मिले। वह वर्तमान में सूचना अधिकार प्रकोष्ठ, डालीगंज, कमिश्नरेट लखनऊ में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने तत्काल घटना के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
पुलिस को घर के अंदर रश्मि (40) पत्नी हिमांशु श्रीवास्तव का शव फर्श पर पड़ा मिला। शव के सिर के आसपास खून के निशान भी पाए गए। घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस उपायुक्त मध्य ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मृतका के भाई सौरभ श्रीवास्तव पुत्र शेषमणि श्रीवास्तव निवासी तहापुर मालिकपुर, जनपद अंबेडकरनगर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 171/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत हिमांशु श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

अनिल शर्मा के निधन पर पंकज चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES