Breaking News

पंजाबी महासभा ने अखिलेश को गुरू नानक देव जी का चित्र और सरोपा भेंट किया

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 19 नवंबर। सत्य, त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति प्रथम सिख गुरू नानक देव जी के 552वें अवतरण दिवस प्रकाश पर्व पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आज पंजाबी महासभा के प्रतिनिधिमण्डल ने गुरू नानक देव जी का चित्र और सरोपा भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमण्डल में पवन मनोचा अध्यक्ष पंजाबी महासभा, हरप्रीत सिंह बब्बर अध्यक्ष सिख कल्याण समिति, जितेन्द्र सिंह सन्धू, जसमीत सिंह, तरनजोत सिंह, गुनदीप सिंह, गोपाल सेठी, कुश अरोड़ा, अरूण सिंह, रोहित, शिवा सिंह, सरजीत सिंह बग्गा, लक्ष्मण सिंह और बंटी सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES