Breaking News

ग्राम चैपालों में साढ़े पांच लाख से अधिक समस्याओं का निस्तारण : केशव प्रसाद मौर्य, Dy.C.M.

– डेढ़ लाख ग्राम चैपालों द्वारा गांव की समस्या-गांव में समाधान का आयोजन।
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चैपाल,(गांव की समस्या -गांव में समाधान) का आयोजन किया जा रहा है, और बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है। ग्राम चैपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है। वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चैपालों का आयोजन किया जा रहा है तथा चैपालों से पूर्व गांवों में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चैपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चैपालों में हो रहा है। ग्राम चैपालो मे स्वयं सहायता समूहो की सदस्य महिलाये और सोशल आडिट कर्मचारी भी मौजूद रहें।
ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की 1307ग्राम पंचायतों में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 3332 प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया।इन ग्राम चैपालों मे 3122 ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 5670ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चैपालों में 64 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की।

Check Also

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 90 हजार लाभार्थियों को 900 करोड़ रुपये की सहायता राशि

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES