Breaking News

अभियोजन विभाग ने 31 को मृत्युदण्ड व 1087 को आजीवन कारावास दिलाने में सफलता प्राप्त की – एसीएस अवनीश अवस्थी

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 दिसंबर। 17 अक्टूबर 2020 से 21 दिसम्बर 2021 तक मिशन शक्ति अभियान के तीनों चरणों के तहत अभियोजन विभाग ने प्रभावी पैरवी के माध्यम से कुल 31 अभियुक्तों को मृत्यु दण्ड की सजा दिलाने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चल रहे मुकदमों में प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 1087 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने में भी सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त जानकारी देते हुए एसीएस गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि आलोच्य अवधि में 1315 अभियुक्तों को 10 वर्ष एवं 10 वर्ष से अधिक की सजा कराने मेें तथा 2810 अभियुक्तों को 10 वर्ष से कम की सजा भी दिलाने मंे सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि 19979 अभियुक्तों की जमानतें खारिज करायी गयी है। साथ ही 503 अभियुक्तों को जुर्माने से दण्डित कराया गया।
एडीजी अभियोजन, आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप जनवरी 2020 से नवम्बर 2021 तक भादवि के कुल 1,58,864 तथा अन्य अधिनियम के 6,93,443 मुकदमों में सजा का निर्णय सुनाया गया है। उन्होंने बताया कि इनमे से पोक्सो अधिनियम के 1619 मामलोें में, गैंगेस्टर एक्ट के 1414 मामलों में, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार (निवारण) अधिनियम के 613 मामलों में, बलात्कार के 503 मामलों में सजा का निर्णय सुनाया गया है।

Check Also

राजस्व वसूली तेज करने और अवैध शराब पर सख्ती के निर्देश, 10 जिलों के आबकारी अधिकारियों से स्पष्टीकरण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES