Breaking News

नये साल पर 28 IPS पदोन्नत व 10 IPS को सेलेक्शन ग्रेड – एसीएस अवनीश अवस्थी

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 दिसंबर। एसीएस गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि नये साल पर 28 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नतियां व 10 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शासन द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक को पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षकों को अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षकों को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षकों को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों को सेलेक्शन ग्रेड वेतमान पर प्रोन्नति के आदेश निर्गत किये गये है।
भारतीय पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों मे से एक अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चन्द्र को पुलिस महानिदेशक, 4 पुलिस महानिरीक्षकों क्रमशः नवीन अरोरा, मोहित अग्रवाल, गजेन्द्र कुमार गोस्वामी एवं भजनी राम मीना को अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसके अलावा 3 पुलिस उपमहानिरीक्षकों डा0 प्रीतिन्दर सिंह, लव कुमार एवं श्री चन्द्र प्रकाश-।। को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। 7 पुलिस अधीक्षकों क्रमशः श्रीमती भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा (से0नि0), सभाराज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव एवं रमेश को सेलेक्शन ग्रेड/पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्होेंने यह भी बताया कि 13 पुलिस अधीक्षकों सुरेशराव आनन्द कुलकर्णी, अमित वर्मा, एन0 कोलान्ची, सर्वेश कुमार राना, श्रीपति मिश्र, अजय कुमार सिंह, जुगुल किशार, विनोद कुमार मिश्रा, बालेन्दु भूषण सिंह, देवेन्द्र प्रताप नारायन पाण्डेय, सुधीर कुमार सिंह, अरविन्द भूषण पाण्डेय एवं राजीव मल्होत्रा को पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति के आदेश निर्गत कर दिये गये हैै।
श्री अवस्थी ने बताया कि 10 पुलिस अधीक्षकों क्रमशः केशव कुमार चैधरी, अजय कुमार साहनी, पवन कुमार, अनीस अहमद अन्सारी, अखिलेश कुमार चैरसिया, शिवासिम्पी चन्नपा, दिनेश कुमार पी0, मुनिराज जी0, बबलू कुमार एवं सन्तोष कुमार सिंह को सेलेक्शन ग्रेड के वेतनमान पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पदोन्नत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की तैनाती के सम्बन्ध में अलग से आदेश निर्गत किये जायेगे।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES