Breaking News

भारतीय ग्रामीण दल ने राष्ट्रीय लोकदल में विलय किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 22 अक्टूबर। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद के समक्ष युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल के अथक प्रयासों से भारतीय ग्रामीण दल के नेता प्रमोद पटेल ने अपने साथियों सहित अपने दल का राष्ट्रीय लोकदल में विलय किया और संकल्प लिया कि किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएगे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, डाॅ0 सुरेश यादव, प्रदेश सचिव बी0एल0 प्रेमी, रमावती तिवारी, चन्द्रकांत अवस्थी, रणविजय मौर्य, रविन्द्र पटेल, सुमित सिंह भी उपस्थित रहे।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES