Breaking News

छठ महापर्व की तैयारी में जुटा राहगोड़ा सामाजिक सेवा संघ, किया कारगिल तालाब का सौंदर्यीकरण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ धनंजय कुमार
जमशेदपुर 24 अक्टूबर। राहगोड़ा समाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत के नेतृत्व में गदड़ा कारगिल तालाब को महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर तलाब में पसरे गंदगी को साफ- सुथरा कर सौंदर्यकरण किया गया। अध्यक्ष राजेश सामंत का मानना है कि छठ जैसे महापर्व के दौरान यहां आने वाले श्रद्धालु को तालाब एवं तलाब परिसर साफ- सुथरा उपलब्ध होना चाहिए ताकि हम सभी को भी छठ मां का आशीर्वाद मिल सकें। सफाई अभियान के दौरान समाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत, बिस्वजीत भगत, भूपति सरदार,बिरजू पात्रो, मोहन भगत, सोनू श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता, नरसिंह माझी, सन हांसदा, ज्योति पूर्ती, प्रिंस कुमार एवं अमरजीत भगत का सहयोग रहा है।

Check Also

मंत्री के फरार बेटे पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, मुख्यमंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार बॉम्बे । बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES