Breaking News

छावनी परिषद द्वारा चलाई जा रही शाम की ओपीडी एक नई पहल

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ। छावनी परिषद चिकित्सालय मे सांयकालीन ओपीडी का शुभारम्भ मेजर जनरल जे. देव नाथ कमाडंेट, कमांड चिकित्सालय तथा ब्रिगेडियर सौमित पटनायक, अध्यक्ष छावनी परिषद लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से अपने कर कमलों द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर द्वारा किया गया। मेजर जनरल जे.देव नाथ ने तथा बिग्रडियर सौमित पटनायक ने अभिषेक राठौर के कामों की सराहना की उन्होनें कहा कि शाम की ओपीडी से छावनी क्षेत्र की जनता को अत्यधिक लाभ मिलेगा। अभिषेक राठौर, एवं उप मुख्य अधिशासी अधिकारी आर.पी.सिंह ने कहा कि काफी समय से सदर व्यापार मंडल तथा क्षेत्र की जनता शाम की ओपीडी खोलने की मंाग की रही थी। इनकी मांगों को देखते हुए यह ओपीडी शुरू की गई है।

सांयकालीन ओपीडी में डा. मनीष यादव, जीडीएमओं, डा. आस्था ंिसंह, होम्यौपैथि फिजीशियन, डा. प्रिया डेंटल सर्जन, डा. अभिषेक सिंह, डेंटल सर्जन, डा. नीरज अग्रवाल आयुवेदिक फिजीशियन, शुभम सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति की गई है।

सतबरी सिंह राजू सदर व्यापार मंडल ने समस्त व्यापारियों तथा छावनी क्षेत्र की जनता से शाम को खोली गई ओपीडी के लिए दिल से आभार व्यक्त किया है।

इस मौके पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती अजुंम आरा, श्रीमती सुमन वैश्य, श्रीमती रूपा देवी, रतन सिघानियां एवं पूर्व सदस्यगण, जगदीश प्रसाद, संजय कुमार वैश्य, अमित शुक्ला, उपस्थित रहे। समस्त पूर्व उपाध्यक्ष एवं समस्त पूर्व सदस्य ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी। इसके अतिरिक्त छावनी परिषद कार्यालय का स्टाफ तथा छावनी परिषद सार्वजनिक चिकित्सालय के आर.एम.ओ डा.एस.सी.जोशी भी उपस्थित रहे।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *