Breaking News

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता को दी श्रद्धांजलि

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को जौनपुर पहुंचकर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे मंत्री के पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय पिता के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिवार के सदस्यों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता के निधन से परिवार और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। मौर्य ने परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और संगठन परिवार के साथ खड़ा है।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मौर्य ने सभी से दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने और परिवार के प्रति सहानुभूति जताने की अपील की।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES