Breaking News

संगीत सोम की हैसियत ग्राम प्रधान की भी नहीं, खेलों में राजनीति गलत: रामगोपाल यादव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भाजपा नेता संगीत सोम के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। इटावा दौरे पर पहुंचे रामगोपाल यादव ने शाहरुख खान को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संगीत सोम की हैसियत ग्राम प्रधान बनने की भी नहीं है और वे एक बार धोखे से विधायक बन गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
रामगोपाल यादव ने स्पष्ट कहा कि खेलों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए और खिलाड़ियों या कलाकारों को निशाना बनाना गलत है। उन्होंने कहा कि हाल के समय में खेल के मैदान को भी राजनीतिक बयानबाजी का माध्यम बनाया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि खेल में प्रतिद्वंद्विता हो सकती है, लेकिन उसमें राजनीतिक एजेंडा नहीं आना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो कुछ हो रहा है, वह गलत है और उसकी आलोचना की जानी चाहिए।
सपा महासचिव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के पास अब कोई ठोस विकास एजेंडा नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी केवल हिंदू-मुस्लिम मुद्दों पर राजनीति कर रही है और किसानों, अल्पसंख्यकों तथा दलितों के मुद्दों की अनदेखी कर रही है। रामगोपाल यादव ने कहा कि जैसे राम मंदिर का मुद्दा खत्म हो गया, वैसे ही भाजपा के अन्य मुद्दे भी समाप्त हो चुके हैं।
गौरतलब है कि भाजपा नेता संगीत सोम ने हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल किए जाने पर भी सवाल उठाए थे। बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से हटाने के फैसले पर संगीत सोम ने बीसीसीआई के निर्णय का स्वागत किया था और इसे सनातनी एकता से जोड़कर देखा था। इस पूरे प्रकरण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

Check Also

पीएनबी ने टाटा ईवी फ्लीट के साथ बढ़ाया हरित कदम, सस्टेनेबल मोबिलिटी को मिला नया बल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES