Breaking News

ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर घुसे युवक ने 21 सोने की अंगूठियां चुराई, हुआ फरार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। जानकीपुरम के 60 फीट रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर पहुंचे युवक ने रविवार सुबह शातिराना अंदाज में 21 सोने की अंगूठियां चोरी कर लीं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 60 फीट रोड स्थित खुशी ज्वैलर्स के संचालक पुरुषोत्तम प्रसाद वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब 10:20 बजे एक युवक बाइक से दुकान पर पहुंचा। उसने अंगूठियां दिखाने को कहा। दुकानदार ने एक डिब्बा निकालकर अंगूठियां दिखाईं, लेकिन युवक ने डिजाइन पसंद न आने की बात कहकर दूसरे डिजाइन दिखाने की मांग की। इस पर दुकानदार ने दूसरा डिब्बा भी काउंटर पर रख दिया। युवक ने उसमें रखी अंगूठियां भी न पसंद आने की बात कहते हुए कुछ और सामान दिखाने को कहा। दुकानदार जब अंदर से अन्य डिब्बे निकालने गया, तभी मौका पाकर युवक काउंटर पर रखे दोनों डिब्बे उठाकर फरार हो गया। कुछ देर बाद बाहर लौटने पर दुकानदार को डिब्बे गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी की घटना की पुष्टि हुई।
पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए दोनों डिब्बों में करीब 70 ग्राम सोने की 21 अंगूठियां थीं। मामले की सूचना जानकीपुरम थाने में दी गई, जहां अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर विनोद तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और युवक के हुलिये के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES