Breaking News

मायावती का चार राज्यों में बांटने का प्रस्ताव स्वीकार करे केंद्र सरकार: श्रवण कुमार निराला

– पूर्वांचल का नाम ‘बुद्ध प्रदेश’ रखा जाये : निराला
– उत्तर प्रदेश को 4 हिस्से  की मांग –
1 – पूर्वांचल प्रदेश ( ‘बुद्ध प्रदेश’)
2 – बुंदेलखंड प्रदेश
3 – अवध प्रदेश
4- पश्चिम प्रदेश
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश को चार अलग-अलग राज्यों में विभाजित करने की मांग एक बार फिर उठी है। अम्बेडकर जन मोर्चा के मुख्य संयोजक श्रवण कुमार निराला ने केंद्र सरकार से पूर्वांचल, बुंदेलखंड, अवध और पश्चिम प्रदेश के गठन संबंधी प्रस्ताव को स्वीकार करने की मांग की है।
वेब वार्ता न्यूज एजेंसी के अनुसार, निराला ने कहा कि नवंबर 2011 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में राज्य को चार हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा था। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव अब भी लंबित है और जनहित में केंद्र सरकार को इस पर तत्काल निर्णय लेना चाहिए।
निराला ने कहा कि पूर्वांचल आज भी रोजगार, सम्मान और विकास के मामले में अपेक्षित हिस्सेदारी से वंचित है। उन्होंने क्षेत्र की ऐतिहासिक और बौद्ध विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि कुशीनगर, सारनाथ, कपिलवस्तु और मगहर जैसी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थली पूर्वांचल की पहचान हैं।

Check Also

दीपों की रोशनी से जगमगाया काशी विश्वनाथ धाम, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वाराणसी। प्रकाश पर्व दीपावली पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *