Breaking News

सीएम योगी ने सांसद रवि किशन और मंत्री संजय निषाद की ली चुटकी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान सांसद रवि किशन शुक्ल और प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद की हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग ठहाकों से गूंज उठे। सीएम योगी ने मुस्कराते हुए कहा कि सामान्य ठंड में अगर कोई कार्यक्रम होता तो दोनों घर से नहीं निकलते, आज जरूर किसी दावत में साथ मिल गए होंगे, तभी एक साथ नजर आ गए। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी को लोगों ने खूब सराहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में आयोजित एक खेलकूद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेलकूद न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में प्रत्यक्ष रूप से करीब एक हजार और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग दस हजार खिलाड़ियों की सहभागिता रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल ही ऐसा माध्यम है, जो विषम परिस्थितियों में भी सकारात्मक ऊर्जा देता है और युवाओं को अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शुक्ल ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ गांव और देहात के बच्चों तक को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उत्कृष्ट संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने ‘खेलेगा इंडिया, आगे बढ़ेगा इंडिया’ को मुख्यमंत्री पूरी प्रतिबद्धता के साथ साकार कर रहे हैं। रवि किशन ने कहा कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री ने रोजगार और नौकरी के नए अवसर भी खोले हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES