Breaking News

राजभवन में परंपरागत खेल प्रतियोगिता के सातवें दिन शतरंज, कैरम और गिल्ली-डंडा समेत कई मुकाबले सम्पन्न

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से राजभवन में आयोजित परंपरागत खेल प्रतियोगिता 2025-26 के सातवें दिन भी खेल भावना का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। इस दौरान कैरम और गिल्ली-डंडा के लीग मैच आयोजित किए गए, वहीं शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले भी सफलतापूर्वक संपन्न हुए। खिलाड़ियों ने पूरे अनुशासन और जोश के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-20 वर्ग में अरमान खान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैरव सिंह द्वितीय और कनिष्क वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में देवकृष्ण साहू ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि विष्णुकांत शुक्ला को द्वितीय और असीम बरुआ को तृतीय स्थान मिला। महिला वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में अंजू गोयल ने पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कैरम और गिल्ली-डंडा के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतिभागियों ने खेल के नियमों का पालन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया, जिससे आयोजन स्थल पर सकारात्मक और उल्लासपूर्ण माहौल बना रहा। प्रतियोगिताओं के माध्यम से परंपरागत खेलों के संरक्षण और नई पीढ़ी में इनके प्रति रुचि बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी, परिसर में निवासरत सदस्य, बच्चे, खिलाड़ी और खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। राजभवन में चल रही यह प्रतियोगिता आपसी सौहार्द, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का सशक्त उदाहरण बनकर उभर रही है।

Check Also

कौशल विकास मिशन का बड़ा कदम, युवाओं को मिलेगा फ्यूचर-रेडी प्रशिक्षण : कपिल देव अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES