Breaking News

राजनाथ अध्यक्ष, इंद्रेश महामंत्री और हरीश कोषाध्यक्ष पद पर चयनित, RSM संस्थापक अजय स्वर्णकार ने दी बधाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)
प्रयागराज। कल्याणी देवी स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में क्षत्रिय सोनार युवक समिति का त्रिवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी इंजीनियर दीनानाथ वर्मा ने परिणामों की घोषणा की। इसमें राजनाथ वर्मा को समिति का अध्यक्ष, इंद्रेश नाथ वर्मा को महामंत्री तथा हरीश कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों ने बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
चुनाव अधिकारी अशोक वर्मा ने बताया कि कुल मतदाता सदस्य 4010 थे, जिसमे 2198 मतदाताओं ने अपने मतों का उपयोग किया। अध्यक्ष पद पर राजनाथ वर्मा को 1432 मत एवं कुलदीप सोनी को 690 मत एवं महामंत्री पद पर इंद्रेश नाथ वर्मा को 1514 मत एवं विष्णु वर्मा को 618 तथा कोषाध्यक्ष पद पर हरीश वर्मा को 1322 मत एवं शिवम् सोनी को 798 मत प्राप्त हुए।
इस अवसर पर प्रयाग सराफा मंडल के अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुटता के साथ-साथ राजनीतिक रूप से सशक्त होना भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सोनार जाती के अग्रणी संगठन राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के संस्थापक अजय कुमार स्वर्णकार ने प्रयागराज के सभी सोनार समाज को धन्यवाद् देते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी एवं चुनाव में भाग लेने वाले अन्य प्रत्याशियों का भी शुक्रिया अदा किया। अजय कुमार स्वर्णकार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगों में समाज के प्रति जागरूकता का अहसास होता है और वह सभी लोग समाज के उत्थान हेतु अपने दायित्यों को निभाने के लिए उत्सुक रहते है।
चुनाव में पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सोनी, चुनाव प्रभारी अशोक वर्मा, वर्तमान अध्यक्ष रोहित वर्मा, सोमनाथ स्वर्णकार, श्याम बाबू वर्मा, बद्री प्रसाद वर्मा, राजकुमार वर्मा, राकेश वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, विनय सोनी, मनीष वर्मा, सुनील वर्मा, आदि लोगों ने महती भूमिका निभाई। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के माध्यम से समाजहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Check Also

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने खेली होली, बोले- समरसता और राष्ट्रभक्ति ही हमारी ताकत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारगोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गोरखनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES