Breaking News

डीजीपी ने किए हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन, रामनवमी मेले की तैयारियों की भी ली जानकारी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
अयोध्याधाम। यूपी डीजीपी ने रविवार को हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया और रामलला के दर्शन किए और रामनवमी मेले की तैयारियों की जानकारी ली। मेले में करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
डीजीपी प्रशांत कुमार रविवार को अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया साथ ही रामलला के भी दर्षन किए। उन्होंने मंदिर निर्माण के कार्यों को भी देखा। रामनवमी मेले की तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली। श्रद्धालुओं के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी उन्हें दी गई। उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की प्रगति जानी। रामनवमी मेला से पहले सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण के प्लान की जानकारी भी उन्होंने ली। रामनवमी मेले में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। प्रशासन राम जन्मोत्सव पर अप्रत्याशित भीड़ उमड़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए अलर्ट हो गया है। रामनवमी मेले को लेकर व्यापक स्तर पर की तैयारी की जा रही है। इस दौरान एसएसपी राजकरण नय्यर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES